अगले महीने पटना को मिलेगी 3 बड़ी सौगात। गंगा एक्सप्रेसवे, मीठापुर फ्लाईओवर और गांधी सेतु का पूर्वी लेना होगा चालू।

वैसे तो राजधानी पटना में कई अलग-अलग प्रोजेक्ट पर काम चल रहा है। इसके अलावा कुछ नए प्रोजेक्ट पर काम शुरू होने वाला भी है। अगले महीने राजधानी को एक साथ तीन बड़ी सौगात मिलने जा रही है। एक तरफ जेपी गंगा एक्सप्रेसवे बनकर तैयार है। वहीं दूसरी तरफ गांधी सेतू का पूर्वी लेन भी पूरी तरह से बन चुका है। इसके अलावा गया रेलवे लाइन गुमटी के पास नया आरओबी बनकर तैयार है। अगले महीने इन तीनों का उद्घाटन हो जाएगा।

1.) गंगा एक्सप्रेसवे

दीघा से दीदारगंज तक बनने वाले गंगा एक्सप्रेसवे जिसे पटना के मरीन ड्राइव के नाम से भी जाना जाता है इसके पहले चरण का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। अब दीघा से लेकर पीएमसीएच जाने में लोगों को अशोक राजपथ का जाम नहीं चलना पड़ेगा।

2.) मीठापुर आरओबी।

मीठापुर फ्लाईओवर बन कर तैयार हो गया है। इसके चालू होने के साथ ही करबिहिया से गर्दनीबाग, विधानसभा, सचिवालय आदि इलाकों में जाम मुक्त यात्रा शुरू होगी। वर्तमान समय में पुनपुन लेन का निर्माण कार्य चल रहा है। इसके बाद पुनपुन जाने वाले लोग भी जाम मुक्त यात्रा कर सकेंगे।

3.) महात्मा गांधी सेतु का पूर्वी लेन तैयार

महात्मा गांधी सेतु का पूर्वी लेन बनकर तैयार हो गया है। इसकी कुल लंबाई 5.575 किमी लंबा है। जुलाई 2010 में पश्चिमी लेन के 44 नंबर पाया पर पहली बार गड़बड़ी पाई गयी। 2016 में पश्चिमी लेन में काम शुरू हुआ था। करीब पांच साल बाद गांधी सेतु का दोनों लेन एक साथ चालू होगा।