बिहार में महागठबंधन सरकार ने अपने चुनावी वादे में भी कहा था कि वे युवाओं को बड़ी संख्या में रोजगार देंगे। सत्ता में आने के बाद तेजस्वी यादव ने इसकी कवायद शुरू कर दी है। उन्होंने पहले भी कहा था कि हम जुमले वाले लोग नहीं हैं जो कहते हैं वह करते हैं।हाल ही में सिविल कोर्ट में लगभग 7600 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इसके अलावा 17000 पदों पर स्वास्थ्य विभाग में बहाली प्रक्रिया शुरू हो रही है। अब शिक्षा विभाग ने भी प्रदेश के युवाओं को खुशखबरी दी है।
जल्द मिल सकती है कैबिनेट की मंजूरी।
बता दें कि विभाग द्वारा राज्य में जल्द ही प्लस टू विद्यालयों में प्रयोगशाला सहायकों, कंप्यूटर शिक्षकों एवं विद्यालय सहायकों के कुल 54 हजार 703 पद सृजन करने की तैयारी की जा रही है। इन पदों को जल्द ही कैबिनेट से मंजूरी से मिल सकती है। कैबिनेट से मंजूरी मिलते ही इन पदों पर नियोजन की कवायद शुरू हो जाएगी।
प्रयोगशाला सहायक और कंप्यूटर शिक्षक की होगी नियुक्ति।
बिहार के सभी 9360 प्लस टू स्कूलों में प्रति विद्यालय तीन प्रयोगशाला सहायकों की नियुक्ति की जाएगी। सहायकों की नियुक्ति भौतिक विज्ञान, रसायन शास्त्र और जीव विज्ञान विषय के लिए होगी। इस तरह राज्य के सभी प्लस टू स्कूलों में कुल 28 हजार 80 पद के सृजन की तैयारी की गई है। इसके साथ ही सभी प्लस टू सरकारी स्कूलों में 7360 कंप्यूटर शिक्षकों की भी नियुक्ति की जाएगी।
Recent Comments