मोकामा से सजायाफ्ता बाहुबली विधायक अनंत सिंह की पत्नी के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रचार करेंगे।मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा है कि नीतीश कुमार महागठबंधन की उम्मीदवार और अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी के लिए 27 अक्टूबर को मोकामा में जनसभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान डिप्टी सीएम तेजस्वी प्रसाद यादव भी मौजूद रहेंगे। मालूम हो कि अनंत सिंह की विधायकी जाने के बाद मोकामा सीट पर उपचुनाव हो रहा है।
अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी के लिए जदयू के प्रदेश अध्यक्ष ललन सिंह भी चुनावी मैदान में उतरेंगे। ललन सिंह 26 और 27 अक्टूबर को मोकामा में रोड शो और जनसभा को संबोधित करेंगे।
नीतीश कुमार पर लगाए कई आरोप।
बता दें कि शुरुआत के दिनों में नितेश कुमार और अनंत सिंह की दोस्ती काफी गहरी थी। 2004 के बाद से अनंत सिंह ने नीतीश कुमार को चुनाव में काफी मदद की थी। उसके बाद 2010 के एक मर्डर केस में अनंत सिंह पर कार्रवाई के बाद रिश्तो में खटास आने लगी।
अनंत सिंह का वर्चस्व मोकामा में ऐसा था कि फिर निर्दलीय और उसके बाद आरजेडी से विधायक बने।
घर से एके-47 बरामदगी मामले में अनंत सिंह ने आरोप लगाए थे कि नीतीश कुमार ने उन्हें फंसाया है।