अब दिल्ली-मुंबई के मेट्रो स्टेशनों पर दिखेगी बिहार टूरिज्म की झलक। पर्यटकों को आकर्षित करने की है योजना।

बिहार में महागठबंधन की नई सरकार बनने के बाद पर्यटन पर विशेष जोर देने की तैयारी चल रही है। बिहार में कई ऐसे पर्यटन स्थल है जिनकी अच्छे से प्रचार-प्रसार हो तो बड़ी संख्या में पर्यटक आ सकते हैं। इसे देखते हुए अब पर्यटन विभाग ने दिल्ली-मुंबई के मेट्रो स्टेशन एवं रेलवे स्टेशनों पर बिहार टूरिज्म का डिस्प्ले और पोस्टर लगाया जाएगा। जैसा कि इन जगह पर बड़ी संख्या में विदेशी पर्यटक आते हैं ऐसे में उन्हें बिहार की तरफ आकर्षित करने की योजना है।

दिल्ली मेट्रो में शुरू की गई व्यवस्था।

राज्य में पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए पर्यटन विभाग ने इस योजना पर काम शुरू कर दिया है। दिल्ली मेट्रो में सफर करने वाले यात्रियों को इस तरह की जानकारी मिल रही है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार बिहार में कई ऐसे पर्यटक स्थल हैं जो काफी आकर्षक हैं, लेकिन दूसरे राज्यों में नालंदा एवं बोधगया आदि को छोड़ कर बाकी के बारे में पूरी जानकारी नहीं होती है। बिहार में गोवा से भी अधिक विदेशी पर्यटक आ रहे हैं ऐसे में उन्हें बिहार के बारे में जानकारी देकर और अधिक संख्या में आकर्षित करना है।

दिल्ली में इन जगहों पर होगा डिस्प्ले।

दिल्ली के सराय रोहिल्ला

दिल्ली कैंट

शाहदरा

नोएडा सिटी

सेंट्रल मैट्रो

यूटीएस मैट्रो

निजामुददीन

आनंद बिहार

वैशाली सहित अन्य जगह है।

मुंबई में इन जगहों पर होगा डिस्प्ले।

बाल भवन

जूहू

बांद्रा

चर्च गेट

बोरी बली स्टेशन सहित अन्य डिपो पर होर्डिंग के साथ डिसप्ले होगा।