अब पटना में इधर-उधर थूका तो होगा जुर्माना। राजधानी में बनेगा नो स्पिटिंग जोन। स्वच्छता सर्वेक्षण के लिए हो रही तैयारी।

देश के तमाम स्मार्ट सिटी और राजधानी में अपना पटना हर वर्ष स्वच्छता रैंकिंग में काफी पिछड़ जाता है। नगर निगम एवं सरकार के तमाम प्रयासों के बावजूद लोग गंदगी फैलाना नहीं छोड़ते। ऐसे में इस बार नगर निगम प्रशासन ने कमर कस ली है। अब राजधानी में नो स्पिटिंग जोन बनाया जाएंगे जहां इधर-उधर थूक कर गंदगी फैलाने वालों पर जुर्माना लगाया जाएगा। केंद्रीय शहरी मंत्रालय ने स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 के लिए गाइडलाइन जारी कर दी है।

लोगों को किया जाएगा जागरूक, नो स्पिटिंग जोन में लगेगा जुर्माना।

बता दें कि इसबार सार्वजनिक स्थानों पर गुटखा, पान, खैनी जहां-तहां थूकने का भी आकलन सर्वे टीम करेगी। इसकाे देखते हुए पटना नगर निगम द्वारा लाेगाें काे जागरूक किया जाएगा। नगर निगम और राज्य स्वास्थ्य समिति मिलकर शहर में नो स्पिटिंग जोन बनाएंगे, जहां थूकना प्रतिबंधित रहेगा। थूकने पर जुर्माना लगाया जाएगा। नगर आयुक्त अनिमेष पराशर ने बताया कि सर्वेक्षण-2023 के लिए कार्यक्रमों अाैर अभियान को चलाने के लिए टेंडर भी जारी किया गया है।

1 अक्टूबर से शुरू होगा स्वच्छता सर्वे अभियान।

स्वच्छता सर्वे-2023 के लिए 1 अक्टूबर से 31 जनवरी तक फीडबैक लिया जाएगा। लोगों से करीब 12 प्रश्न पूछे जाएंगे, जिसके माध्यम से शहर की सफाई व्यवस्था के बारे में जानकारी प्राप्त हाेगी। दो तरह से सिटीजन फीडबैक लिया जाता है। इसमें पहले ऑनलाइन प्रोसेस से लोग अपना फीडबैक देते हैं। इसके बाद स्वच्छता सर्वे की केंद्रीय टीम शहर के लाेगों से मिलकर सीधे साफ-सफाई और शहर में मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी लेती है। इसके आधार पर अंक दिया जाता है, जो रैंकिंग के लिए अहम माना जाता हैै।