वर्तमान में सिर्फ कोरिया और ताइवान में उत्पादित होने वाले सेमीकंडक्टर और ग्लास के कारन लैपटॉप की कीमतें काफी बढ़ गई हैं। सप्लाई चैन पर दबाव के कारण यह सेमीकंडक्टर महंगे हो रहे हैं। वेदांता ग्रुप के उद्योगपति अनिल अग्रवाल ने कहा है कि जल्द ही भारत में एक लाख का लैपटॉप 40000 में मिलने लगेगा। वेदांता ग्रुप ताइवानी कंपनी फॉक्सकॉन के साथ कंपनी का नया सेमीकंडक्टर प्लांट गुजरात में 1.54 लाख करोड़ रुपये में स्थापित करने जा रहा है।
उन्होंने 14 सितंबर को चैनल को बताया, ‘आज, एक अच्छे लैपटॉप की कीमत 1 लाख रुपये है, और एक बार ग्लास और सेमीकंडक्टर चिप (भारत में) उपलब्ध हो जाने के बाद, इसकी कीमत 40,000 रुपये या उससे कम हो सकती है।’ अग्रवाल ने कहा, ‘वर्तमान में ताइवान और कोरिया में उत्पादित होने वाले ग्लास का निर्माण जल्द ही भारत में भी किया जाएगा।
अनिल अग्रवाल ने ट्वीट कर दी जानकारी।
वेदांता ग्रुप के चेयरमैन ने ट्वीट करते हुए लिखा कि, ऐतिहासिक मौका, मुझे यह ऐलान करते हुए खुशी हो रही है कि गुजरात में नया वेदांता-फॉक्सकॉन सेमीकंडक्टर प्लांट स्थापित किया जाएगा। अग्रवाल ने आगे लिखा, वेदांता ग्रुप का 1.54 लाख करोड़ रुपये का निवेश भारत की आत्मनिर्भर सिलिकॉन वैली को वास्तविकता बनाने में मदद करेगा। बिजनेस टुडे के मुताबिक, Vedanta और Foxconn के इस संयुक्त उद्यम में जहां अनिल अग्रवाल के समूह की 60 फीसदी हिस्सेदारी है, वहीं फॉक्सकॉन का 40 फीसदी हिस्सा है।