अब रात के 2:00 बजे तक चलेंगी सिटी बसें। जानिए कब से है शुरू होने की है संभावना।

अब जल्द ही राजधानी पटना और राज्य के दूसरे बड़े शहरों में रात 2:00 बजे तक सिटी बसें सड़कों पर दौड़ेगी। परिवहन विभाग इस योजना पर काम कर रहा है। सर्वे के बाद प्रस्ताव तैयार होगा और अगले माह से देर रात तक सिटी बसों का संचालन संभव है।

परिवहन विभाग के अधिकारियों के अनुसार देर रात तक बसों को चलाने हेतु अलग-अलग रूटों का अध्ययन किया जा रहा है। अध्ययन में ये पता लगाने की कोशिश हो रही है कि किस रूट पर देर रात तक यात्रियों की ज्यादा भीड़ होती है। जहां पर यात्रियों की ज्यादा भीड़ होगी रोड पर रात 2:00 बजे तक सिटी बसों का संचालन होगा।

इस प्रस्ताव को रीजनल कमेटी की बैठक के बाद परिवहन विभाग को भेजा जाएगा। इसकी समीक्षा होने के बाद विभाग देर रात यानी कम से कम दो बजे तक बसों का परिचालन करने की अनुमति प्रदान करेगा। इससे उन यात्रियों को फायदा होगा जो देर रात को गाड़ियों की तलाश में इधर-उधर भटकते रहते हैं। अभी रात के 10:30 बजे ही सिटी बसों का परिचालन बंद हो जाता है। इसके बाद सफर करने वाले यात्रियों को काफी परेशानी होती है और ऑटो वाले उन से मनमाना किराया वसूल करते हैं। यात्रियों के लिए यह सफर सुरक्षित भी होगा।