अब रात में भी पटना के लग्जरी क्रूज पर करें मौज-मस्ती और पार्टी। शुल्क रखा गया काफी सस्ता।

अगले महीने से आप गंगा नदी पर रात के समय रंगीन रोशनी से जगमग क्रूज पर मौज-मस्ती और पार्टी को इंजॉय कर सकेंगे। पहले यह सुविधा केवल दिन में मिलती थी। लेकिन अब क्रूज जहाज रात के 9:00 बजे तक चलेगा। आगामी 1 अक्टूबर से यह सुविधा शुरू होने जा रही है। टूरिज्म एसेसिएशन ऑफ बिहार द्वारा लग्जरी क्रूज को गंगा में चलाया जाएगा। यह सुविधा महेंद्रू घाट से मिलेगी। ऑनलाइन टिकट बुकिंग के लिए जल्द ही एसोसिएशन द्वारा एप लॉन्च किया जाएगा। महेंद्रू घाट से चार किमी तक सैर कराई जाएगी।

पार्टी सेलिब्रेट करने का होगा विशेष इंतजाम।

बता दें कि क्रूज पर पार्टी, जन्मदिन, शादी की सालगिरह सहित अन्य कार्यक्रम भी कर सकेंगे। महेंद्रू घाट से गांधी घाट, कृष्णा घाट, काली घाट, बड़हड़वा घाट, लॉ कॉलेज घाट, रानी घाट और गुलबी घाट होते हुए पत्थरी घाट तक क्रूज जाएगा। वहां से वापस महेंद्रू घाट पर आकर रुकेगा।

सिर्फ 12500₹ में पूरे क्रूज की होगी बुकिंग।

टूरिज्म एसाेसिएशन आफ बिहार के अध्यक्ष अभिषेक तिवारी ने बताया कि जन्मदिन, शादी की सालगिरह आदि के लिए तीन घंटे के लिए बुक करते हैं तो 15 हजार रुपए शुल्क लगेगा। क्रूज में पर्यटकों की संख्या 40 से अधिक नहीं होगी। दो घंटे के लिए 12500 रुपए लगेंगे। 30 अक्टूबर तक बुकिंग पर 25 फीसदी डिस्काउंट दिया जाएगा। खाने-पीने की सामग्री के लिए अलग से राशि देनी पड़ेगी। अगर बीच गंगा में क्रूज पर पार्टी चल रही है और परिवार का काेई सदस्य लेट पहुंचता है तो उसे बोट से क्रूज तक पहुंचाया जाएगा। इसके लिए दो बोट हमेशा गंगा किनारे लगी रहेगी।

सिर्फ ₹50 प्रति व्यक्ति कर सकेंगे यात्रा।

इस दो मंजिला लग्जरी क्रूज के लोकल कैफे में लोग सस्ती दर पर मस्ती कर सकेंगे। प्रति व्यक्ति 50 रुपए टिकट शुल्क रखा गया है। 20 से अधिक लोग रहने पर ही क्रूज खुलेगा। क्रूज में कॉफी, चाय, पानी बोतल, डिनर सहित अन्य सुविधा के लिए पर्यटकों को अगल से राशि देनी पड़ेगी। क्रूज को वेबसाइट https://floatafe.in/ और ई-मेल [email protected] के माध्यम बुक कर सकते है। ईमेल पर अपना नाम, मोबाइल नंबर के साथ-साथ निर्धारित समय भेजना होगा।