अभिनेत्री आशा पारेख को मिलेगा इस वर्ष का दादा साहब फाल्के अवार्ड। दर्जनों फिल्मों में किया है काम।

साथिया नहीं जाना कि जी ना लगे…कांटा लगा जैसे सदाबहार गाने में अपने दमदार अभिनय और अदाओं से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर देने वाली 70 के दशक की जानी-मानी अभिनेत्री आशा पारेख को इस वर्ष 2022 का दादा साहेब फाल्के पुरस्कार दिया जाएगा। 30 सितंबर को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू विज्ञान भवन यह पुरस्कार प्रदान करेंगी। इस बात की जानकारी केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्री श्री अनुराग ठाकुर ने दी।

दर्जनों फिल्मों में कर चुकी हैं काम।

आशा पारेख 95 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुकी हैं। आशा अभिनेत्री के साथ-साथ प्रोड्यूसर और डायरेक्टर भी रह चुकी हैं। उन्हें 1992 में पद्म श्री से सम्मानित किया गया था। उन्हें कई अवॉर्ड मिले। जैसे 1963 में अखंड सौभाग्यवती के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का गुजरात राज्य पुरस्कार। 1971 में फिल्म कटी पतंग के लिए फिल्मफेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया।

आशा पारेख का जन्म 2 अक्टूबर 1942 को बेंगलुरु में हुआ था। इन्हे उस दौर में भारतीय सिनेमा की हिट गर्ल के नाम से भी पहचाना जाता था। पर्दे पर अपनी खूबसूरती से लाखों दिलों को चुराने वालीं आशा पारेख असल जिंदगी में बिल्कुल अकेली हैं। दरअसल, एक्ट्रेस ने कभी शादी नहीं की, जिसका उन्हें बिल्कुल भी अफसोस नहीं है। आशा पारेख की सुपरहिट फिल्‍मों में ‘जब प्यार किसी से होता है’, ‘फिर वही दिल लाया हूं’, ‘तीसरी मंजिल’, ‘बहारों के सपने’, ‘प्यार का मौसम’ ‘  ‘कटी पतंग’ और कारवां शामिल हैं।