अस्थाई रूप से बंद हुआ बांका का मंदार हिल रोपवे। इस वजह से लिया गया फैसला।

बिहार में कई ऐसे प्राकृतिक स्थल है जो पर्यटन के लिहाज से काफी प्रसिद्ध हैं। राजगीर के रुपए के अलावा बांका जिले में मंदार हिल का रूप में भी सैलानियों के बीच काफी पॉपुलर हो रहा है। पिछले वर्ष इसका उद्घाटन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया। हालांकि फिलहाल इसे अस्थाई रूप से बंद किया गया है। रोप-वे सेवा के प्रबंधक ने बताया कि मंदार हिल पर्वत पर हवा लगभग अभी 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल रही है। इसलिए सुरक्षा के मद्देनजर फिहलाल रोप-वे सेवा को बंद कर दिया गया है।

मौसम ठीक होते ही फिर से होगा शुरू।

इस बारे में पूछे जाने पर मंदार हिल रोपवे सेवा के प्रबंधक ने बताया कि हमलोगों के पर्यटकों की सुरक्षा सर्वोपरी है। रोप-वे सेवा आठ दिनों से बंद है। यहां आने वाले पर्यटक निराश होकर लौट रहे हैं। लेकिन सुरक्षा के मद्देनजर यह फैसला लिया गया है। रोपवे सेवा के प्रबंधक ने बताया कि 32 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बह रही हवा रोप-वे सेवा के लिए अनुकूल नहीं होता है। और वर्तमान में मंदार चोटी के ऊपरी हिस्से पर हवा लगभग 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से बह रही है। हवा की रफ्तार कम होते ही रोप-वे सेवा को पर्यटकों के लिए फिर से शुरू कर दिया जाएगा।

इसी वर्ष देवघर में रोपवे हादसा के बाद से रोपवे के सुरक्षा को लेकर विशेष एहतियात बरता जा रहा है।
बता दें कि बांका स्थित मंदार हिल के रोपवे का उद्घाटन पिछले वर्ष मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया था। इसके बाद यहां पर पर्यटकों की संख्या में भारी वृद्धि देखी गई थी।