आज बिहार के 23 जिलों में बारिश और वज्रपात का येलो अलर्ट जारी। जानिए अपने जिले का हाल।

शुरुआत में मानसून की बेरुखी के बाद अब अंत में मानसून फिर से सक्रिय होने लगा। हल्की और मध्यम स्तर की ही सही लेकिन अलग-अलग जिलों से बारिश की सूचना है। शनिवार को भी राजधानी पटना सहित कई जिलों में हल्के से मध्यम स्तर की वर्षा हुई। वही आज भी कई जिलों में बारिश का पूर्वानुमान है एवं 5 सितंबर को लगभग सभी जिलों में बारिश होगी।

इन जिलों में बारिश का पूर्वानुमान।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार रविवार को राजधानी समेत प्रदेश के पूर्वी व पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज, सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, मधुबनी, सहरसा, मधेपुरा, सुपौल , अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर, बांका, जमुई, नवादा, गया, औरंगाबाद, रोहतास व कैमूर जिलों में व्रजपात, मेघगर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा का पूर्वानुमान है।

शनिवार को पटना का अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री जबकि 35.6 डिग्री सेल्सियस के साथ शेखपुरा प्रदेश का गर्म शहर रहा। शनिवार को पटना में 13.8 मिमी व मुजफ्फरपुर के मुसहरी में 97.6 मिमी वर्षा दर्ज की गई।