आज भी प्रदेश के कई जिलों में बारिश और तेज हवाएं चलने के आसार। मंगलवार को भी इन जिलों में हुई जमकर बारिश।

प्रदेश में मानसून लगातार सक्रिय है। राज्य के अधिकांश जिलों में लगभग हर दिन बारिश हो जा रही है जिससे मौसम सुहावना बना हुआ है। इससे लोगों को काफी हद तक गर्मी से राहत मिली है। हालांकि उत्तर बिहार के कई जिलों एवं सीमांचल में वज्रपात से 1 दर्जन से अधिक लोगों की जान चली गई। आज बुधवार को भी प्रदेश के कई इलाकों में बारिश की संभावना जताई गई है। साथी इन इलाकों में तेज हवाएं चलेंगी।

इन जिलों में बारिश की संभावना।

मौसम विभाग के अनुसार आज बिहार के 19 जिलों में अच्छी बारिश होगी। इन जिलों में मेघ गर्जन के साथ वज्रपात की प्रबल संभावना है। इसमें पटना, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, बक्सर, भोजपुर, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, अरवल, गया, जहानाबाद, नालंदा, नवादा, शेखपुरा, लखीसराय और बेगूसराय शामिल हैं।

मंगलवार को भोजपुर, बक्सर, पटना, जमुई, नालंदा, शेखपुरा, अरवल, जहानाबाद, रोहतास, औरंगाबाद के दाउदनगर, एवम गया के विभिन्न भागों में अच्छी बारिश दर्ज की गईं। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि बुधवार को राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में तेज हवा चल सकती है। हवा की गति 20 से 25 किलोमीटर प्रति घंटा रहने की उम्मीद है।