आज भी बिहार के 16 जिलों में बारिश का पूर्वानुमान। दक्षिण बिहार के कई जिलों में हुई अच्छी बारिश।

लंबे समय तक बारिश का इंतजार करने वाले दक्षिण बिहार में अब लगभग प्रतिदिन हल्के से मध्यमा स्तर की बारिश हो रही है। बुधवार को भी कई जिलों में अलग-अलग स्थानों पर बारिश हुई। मंगलवार की देर रात दक्षिण बिहार के कई जिलों में झमाझम बारिश हुई थी। मंगलवार को मानसून ट्रफ लाइन पटना होकर गुजर रही थी। इसके प्रभाव से कई जगहों पर अच्छी वर्षा दर्ज की गई।  बुधवार को दिन भर लोग उमस वाली गर्मी से परेशान रहे हालांकि रात में हल्की बारिश होने से गुरुवार की सुबह मौसम सुहाना रहा।

इन जिलों में बारिश का पूर्वानुमान।

मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान राजधानी समेत प्रदेश के 16 जिलों के बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद, अरवल, गया, नालंदा, शेखपुरा, नवादा, बेगूसराय, जहानाबाद, पूर्वी व पश्चिमी चंपारण, सारण, गोपालगंज जिले के एक या दो स्थानों पर मध्यम दर्जे की वर्षा का पूर्वानुमान है। वहीं प्रदेश के बाकी हिस्सों का मौसम शुष्क बना रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार शनिवार और रविवार को पूर्वी व पश्चिमी चंपारण, अरिरया, किशनगंज, पूर्णिया जिले के एक या दो स्थानों पर मेघ गर्जन के साथ भारी वर्षा की चेतावनी है।

पिछले 36 घंटे के अंदर इन स्थानों पर हुई अच्छी बारिश।

प्रदेश के भभुआ व औरंगाबाद जिले के अलग-अलग स्थानों पर जमकर वर्षा हुई। भभुआ में सर्वाधिक वर्षा 100.8 मिमी दर्ज किया गया। वहीं औरंगाबाद के देव में 88.6, दाउदनगर में 81.2, औरंगाबाद में 75.4, मनिहारी में 68.2, मरौढ़ा में 61.2, रफीगंज में 56.4, गया में 56, कोलगांव में 47.8, कुदरा में 47.4, पटना में 46, मोहनिया में 43.4, तरारी में 42.6, अधवारा में 42.2 मिमी वर्षा दर्ज की गई।