आज से शुरू हो रही है आधार कार्ड से वोटर कार्ड लिंक करने की प्रक्रिया। इस वजह से सरकार ने लिया फैसला।

आधार कार्ड बनने के बाद इसे अलग-अलग डॉक्यूमेंट और पहचान पत्र से लिंक करना अनिवार्य कर दिया गया। आज से आधार कार्ड और वोटर आईडी कार्ड को लिंक करने का खास अभियान चला रहा है। इस अभियान के जरिए चुनाव आयोग देश भर की मतदाता सूची को आधार से जोड़ने की तैयारी कर रहा है। इससे आयोग को डुप्लीकेट को रोकने में मदद मिलेगी।

कई लोगों ने बनवा रखे हैं डुप्लीकेट वोटर कार्ड।

वोटर आईडी और आधार कार्ड को लिंक करने का मुख्य उद्देश्य वोटर्स की पहचान और वोटर लिस्ट में होती डुप्लीकेसी को रोकना है। कैंपेन से वोटर आईडी और आधार को लिंक करने का पूरी प्रक्रिया को आसान बनाया जाएगा। यह सभी लोगों के लिए अनिवार्य होगा। आप अपने दोनों कार्ड को ऑनलाइन लिंक कर सकते हैं।

इस तरह से लिंक करें आधार और वोटर कार्ड।

आधार और वोटर आईडी को लिंक करने का काम ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से हो सकता है। आप आधार केंद्र पर जाकर ऐसा करवा सकते हैं। या ऑनलाइन चुनाव आयोग की वेबसाइट और चुनावी पंजीकरण कार्यालयों में ऑनलाइन उपलब्ध आवेदन फॉर्म 6-बी भरना होगा। इसे वोटर हेल्पलाइन ऐप और राष्ट्रीय मतदाता सेवा पोर्टल पर भी ऑनलाइन जोड़ा जा सकता है।