आज ही के दिन 2012 में सिनेमा के पर्दे पर एक क्यूट सी लड़की अाई थी जो जाने- माने डायरेक्टर महेश भट्ट की बेटी थी। स्टूडेंट ऑफ द ईयर में न्यू कमर वरुण धवन और सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ उनकी जोड़ी खूब जमी थी। उसके बाद वो लड़की बॉलीवुड पर ऐसी छाई की हर तरफ उसी के चर्चे होते हैं। अब कपूर खानदान की बहू बनने के बाद तो उनके और भी चर्चे हैं।
उड़ता पंजाब और हाईवे से मिली पहचान।
2014 में आई फिल्म हाईवे के लिए आलिया भट्ट को फिल्म फेयर अवार्ड दिया गया। इसमें उनके बेहतरीन अभिनय से काफी पहचान मिली। उसके बाद अगले साल ही आई फिल्म उड़ता पंजाब में एक गरीब प्रवासी बिहारी मजदूर के रोल में उन्हें काफी पसंद किया गया।
उनके बिहारी एक्सेंट की काफी तारीफ की गई। इसके बाद तो प्यारी सी दिखने वाली आलिया भट्ट के एक्टिंग के भी सभी दीवाने हो गए।
राजी और गली ब्वॉय में भी किया दमदार अभिनय।
राज़ी फिल्म में आलिया भट्ट लीड रोल में थी। ये फिल्म फीमेल लीड वाली अब तक की हाइएस्ट ग्रोसिंग फिल्मों में से एक हैं। बॉक्स ऑफिस पर राजी ने 122.39 करोड़ तक का बिजनेस किया था। इसके बाद आलिया भट्ट और रणबीर सिंह की फिल्म गली ब्वॉय भी जबरदस्त हिट साबित हुई। इन दोनों फिल्मों के लिए आलिया भट्ट का फिल्म फेयर का बेस्ट एक्ट्रेस का अवार्ड मिला। फिलहाल आलिया भट्ट ने ऋषि कपूर के बेटे रणबीर कपूर से शादी की है और वो नन्हा मेहमान एस्पेक्ट कर रही हैं।
Recent Comments