इसी वित्तीय वर्ष में पूरी हो जाएंगी बिहार की 10 सड़क परियोजनाएं। बेहतर होगी अलग-अलग इलाकों कनेक्टिविटी।

पथ निर्माण विभाग एवं केंद्रीय सड़क परिवहन राजमार्ग मंत्रालय के सहयोग से तो देश के अलग-अलग हिस्सों में कई सड़क परियोजनाओं पर काम चल रहा है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने सुशील मोदी के सवाल के जवाब में बताया कि वर्तमान वित्तीय वर्ष 2022-23 में राज्य में 8733.70 करोड़ की लागत से 10 सड़क परियोजनाओं का निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा। इन परियोजनाओं में थोड़ा विलंब होने की वजह से लागत बढ़ गई है।

इन परियोजनाओं का पूरा होगा काम।

इस वर्ष पूरे होने वाली परियोजनाओं में भोजपुर बक्सर एनएच-84 इसकी प्रारंभिक लागत 880.62 करोड़ थी
अब बढ़कर 1722.37 करोड़ हो गई है। इसे दिसंबर 2022 में पूरा कर लिया जाएगा। इसके अलावा कोई और भोजपुर सेक्शन की लागत बढ़ गई है। अब इसका
निर्माण 1657.20 करोड़ की लागत से होगा। इसे सितंबर 2022 में पूरा कर लिया जाएगा।

इसके अलावा सीतामढ़ी-खगड़िया, सीतामढ़ी- जयनगर
– नरहिया, गया-दाउदनगर, किशनगंज फ्लाईओवर, फारबिसगंज- जोगबनी, पिपराकोठी- मोतिहारी -रक्सौल अन्य महत्वपूर्ण सड़के हैं जिन्हें इस वित्तीय वर्ष में पूरा कर लिया जाएगा। इन सड़कों के निर्माण के बाद देश के अलग-अलग इलाकों में बेहतर कनेक्टिविटी होगी।