तेल एवं गैस कंपनियों के द्वारा महीने की 1 तारीख को हर बार कीमतों में बदलाव किया जाता है। सितंबर महीने में घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया था जबकि कमल फिर सिलेंडर के दाम कम हुवे थे। फिर से अब 1 अक्टूबर को इनकी कीमतों में बदलाव किया जा सकता है। लोगों के मन में यह आशंका है कि क्या एलपीजी सिलेंडर के दाम फिर से बढ़ेंगे या घटेंगे।
इस बार दाम घटने की है उम्मीद।
दरअसल, पिछले महीने घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया था। लेकिन कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमत कम की गई थी। ऐसे में इस बार उम्मीद है कि सरकार फेस्टिवल को देखते हुए 14 किलोग्राम वाले सिलेंडर की कीमत कम कर सकती है। अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में भी क्रूड ऑयल एवं नेचुरल गैस की कीमतों में नरमी के बाद सरकार इसमें कुछ राहत दे सकती है।
इसी महीने सस्ता हुआ था कमर्शियल सिलेंडर।
बता दें कि एक सितंबर को कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर कीमत में 100 रुपये तक सस्ता हुआ था। तब इंडियन ऑयल द्वारा 1 सितंबर को एलपीजी के नए रेट जारी किए गए थे, जिसके मुताबिक इंडेन का सिलेंडर दिल्ली में 91.50 रुपये, कोलकाता में 100 रुपये, मुंबई में 92.50 रुपये और चेन्नई में 96 रुपये सस्ता मिलने लगे। बता दें यह बदलाव केवल कामर्शियल सिलेंडर पर हुआ था।