और भी खूबसूरत दिखेगा बिहार का यह जलाशय। शानदार पार्क का हो रहा निर्माण। 

बिहार में कई ऐसे खूबसूरत प्राकृतिक स्थल है जहां पर पर्यटन सुविधा विकसित की जाए तो बड़ी संख्या में पर्यटक आ सकते हैं। राजगीर के बाद जब बांका जिले में भी कई पर्यटन स्थलों को विकसित किया जा रहा है। पहले मंदार हिल पर रोप – वे का उद्घाटन हुआ फिर ओढ़नी जलाशय में बोटिंग की सुविधा शुरू हुई। अब इस जलाशय को और भी खूबसूरत बनाने की योजना है ताकि ज्यादा से ज्यादा पर्यटकों को आकर्षित किया जा सके।

खूबसूरत पार्क का हो रहा निर्माण।

अब ओढ़नी डैम में पर्यटक बोटिंग के साथ-साथ पार्क आदि का भी आनंद उठा सकते हैं। इसके लिए यहां पर करीब नौ लाख की लागत से हाईटेक पार्क का निर्माण चल रहा है। मनरेगा की ओर से इसका काम कराया जा रहा है। जल्द ही इसका काम पूरा हो जाएगा। इस पार्क में पर्यटकों के बैठने की सुविधा के साथ ही उनके मनोरंजन के लिए फॉण्टेन भी लगाए जाएगे।

दूसरे राज्यों से भी पहुंच रहे पर्यटक।

इसके अलावा में पार्क में कई अन्य तरह की सुविधाएं होंगे। बच्चों के लिए झूला आदि लगाए जा रहे है। इससे पर्यटकों की संख्या में बढ़ोतरी होगी। मालूम हो कि ओढ़नी डैम के विकास के बाद से ही यहां राज्य के विभिन्न जिलों के पर्यटकों का आने का सिलसिला जारी है। यहां पर भागलपुर और आसपास के जिलों के अलावा झारखंड व बंगाल के पर्यटक भी आ रहे हैं।