कल देश में रिकार्ड एक करोड़ लोगों को कोविड-19 का टीका लगाया गया। यह देश के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि थी। आज सुबह 7:00 बजे तक प्राप्त अस्थाई रिपोर्ट के अनुसार बीते 24 घंटे में 1,03,35,290 टीके लगाए गए। इसके साथ ही अकोला कड़ा 62 करोड़ के पार पहुंच गया।
केंद्र सरकार ने कहा कि वह देश भर में कोविड-19 टीकाकरण की गति में तेजी लाने तथा इसके दायरे को विस्तारित करने के लिए प्रतिबद्ध है। बता दें कि पिछले 24 घंटों में एक 30374 कोरोनावायरस रोगियों के स्वस्थ होने के साथ ही कुल ठीक होने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 3,18,52,802 हो गई है। वही स्वस्थ होने की दर 97.56% पहुंच गई है।
केंद्र और राज्यों तथा केंद्र शासित प्रदेशों के निरंतर एवं सहयोग पूर्ण प्रयासों के परिणाम स्वरुप पिछले 59 दिनों में लगातार 50000 से कम कोविड-19 के दैनिक मामले दर्ज किए जा रहे हैं। मैं पिछले 24 घंटे में 46759 दैनिक नए मामले दर्ज किए गए हैं।
वहीं केंद्र सरकार की तरफ से बताया गया है कि देशभर में कोविड-19 माता लगातार उल्लेखनीय रूप से बढ़ रही है। देश 20 घंटों में 1761110 नमूनों की जांच की गई। कुल मिलाकर भारत में अब तक 51 करोड़ से अधिक जांच की जा चुकी है।
एक तरफ जहां कोविड-19 देश भर में बढ़ा दी गई है वहीं सप्ताहिक पॉजिटिविटी दर वर्तमान में 2.19% से नीचे बनी हुई है। 65 दिनों में 3% से कम बनी हुई है। हालांकि दैनिक पॉजिटिविटी दर फिलहाल 2.66% है।