लगभग 13 सालों में बना नोएडा के दो बहुमंजिला इमारत जिन्हें ट्विन टावर के नाम से जाना जाता था उनको चंद सेकंड में ही धराशाई कर दिया गया। 32 फ्लोर और 31 फ्लोर के दोनों इमारत 9 से 10 सेकंड में धूल में तब्दील हो गए। बिल्डिंग गिरते ही चारों ओर मलबे का धुआं ही धुआं देखने को मिला। जब ट्विन टावर को गिराया गया तो यहां मौजूद लोगों को एक तेज धमाका सुनाई दिया। लोगों को धरती कांपते हुई भी महसूस हुई। देखते ही देखते पूरे इलाके में धुएं का गुबार छा गया।
सब कुछ प्लान के मुताबिक रहा सफल।
फिलहाल ताजा अपडेट के मुताबिक, ट्विन टावर गिराए जाने से किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उठाए गए सभी कदम ठीक बैठे। पानी के टैंकर और स्मोक गन से धूल पर काबू करने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं कहीं ऐसी खबरें भी चल रही है कि आसपास की बिल्डिंगों में टाइल्स उखड़ गया शीशे चटक गए हैं। हालांकि अधिकारियों ने इस खबर की पुष्टि नहीं की है। अथॉरिटीज की तरफ से बताया गया कि सब कुछ प्लान के अनुसार सफल रहा।
लोगों के लिए बना पिकनिक स्पॉट।
ट्विन टावर से सटे आसपास के बिल्डिंग को खाली कर दिया गया था। वहीं थोड़ी दूर पर मौजूद घरों की छतों पर लोग बड़ी संख्या में पहुंचकर नजारे को फोन में कैद करते नजर आए। वही ट्विन टावर के आसपास सड़कों पर भी बड़ी संख्या में लोग सपरिवार पहुंचकर इस नजारे को देखना चाह रहे थे। इसके अलावा मीडिया कर्मियों का भारी जमावड़ा भी था। नोएडा-ग्रेटर नोएडा हाईवे 2:42 पर आम लोगों के लिए खोल दिया गया। फिलहाल पानी का छिड़काव किया जा रहा है। अब नोएडा अथॉरिटी के पास सबसे बड़ी चुनौती धमाके के बाद मौजूद मलबे को हटाना है।