गया का विश्व प्रसिद्ध पितृपक्ष मेला आगामी 9 सितंबर से शुरू होने जा रहा है। बड़ी संख्या में देश-विदेश से श्रद्धालु अपने पितरों के तर्पण के लिए गया पहुंचेंगे। ऐसे में गया जिला प्रशासन ने इसके लिए विशेष इंतजाम किए हैं। यात्रियों के रुकने सुविधा को ध्यान में रखते हुए इस बार राज्य सरकार और पर्यटन विभाग टेंट सिटी का निर्माण करवाया रहा है। इसमें यात्रियों के लिए सभी तरह की मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध रहेगी। पितृपक्ष मेला के अवसर पर पहली बार टेंट सिटी बनाया जा रहा है।
मुफ्त में रह सकेंगे लोग।
जानकारी के अनुसार टेंट सिटी में यात्रियों को नि:शुल्क आवासन दिया जाएगा। प्रत्येक टेंट सिटी में 500 यात्रियों के आवासन की क्षमता रहेगी। साथ ही 24 घंटे पावर बैकअप, सिक्योरिटी गार्ड रहेंगे। गांधी मैदान में दो और पॉलिटेक्निक कॉलेज में एक टेंट सिटी बन रहा है। सभी टेंट सिटी में एलईडी स्क्रीन लगेंगे। इसके जरिए सरकार की योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया जाएगा। और भी कई तरह की व्यवस्थाएं यात्रियों के लिए रहेगी।
24 घंटे हर तरह की सहायता होगी उपलब्ध।
तीर्थ यात्रियों की सुविधा के लिए आईवीआरएस नंबर जारी किया गया है, जो 9266628168 है। नियंत्रण कक्ष 24 घंटे कार्यरत रहेगा। तीर्थयात्री, तर्पण करने जाने के दौरान अपने सामान को आवासन स्थल पर ही छोड़ देते हैं, उनके सामानों की चोरी ना हो इसके लिए विशेष व्यवस्था रखने का निर्देश संबंधित अभियंता को दिया गया है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक टेंट सिटी में सेफ्टी काउंटर लॉकर के साथ बनाए तथा टोकन सिस्टम के माध्यम से यात्रियों का सामान सिक्योर रखें। उन्होंने कहा कि टेंट सिटी के समीप मे आई हेल्प यू काउंटर बनाएं और वहां रहने वाले यात्रियों से जानकारी लेते हुए रजिस्टर मेंटेन करें।