गया में 32 वर्षीय महिला को अगवा कर 14 युवकों ने किया गैंगरेप। सूचना पर पुलिस पहुंची तो कपड़े- जूते छोड़कर नंगे बदन भागे।

प्रदेश में लगातार महिलाओं के प्रति अपराध की घटनाएं बढ़ती जा रही है। कोई भी ऐसा दिन नहीं गुजरता जिस दिन प्रदेश से 2-4 बलात्कार की खबरें नहीं आती है।

ताजा मामला गया के मानपुर इलाके का है जहां 14 लोगों ने एक 32 वर्षीय महिला को अगवा कर बारी- बारी से गैंग रेप किया। ग्रामीणों की सूचना पर जब पुलिस घटनास्थल तक पहुंची तो सभी अपराधी जूते कपड़े छोड़कर नंगे बदन भाग गए। महिला को मगध मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

बता दे की घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुई। यहां दो बदमाश 32 वर्षीय महिला को बाइक पर उठाकर फल्गु नदी पर बने टापू पर ले गए। फिर उन लोगों ने फोन करके अपने दोस्तों को बुलाया और करीब 5 बाइक पर 12 लोग और पहुंचे। सबने महिला के साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। विरोध करने पर पीड़िता की बुरी तरह से पिटाई कर दी।

बता दें कि बाइक पर महिला को ले जाते हुए कुछ ग्रामीणों ने देखा था लेकिन अंधेरे की वजह से वह ज्यादा कुछ समझ नहीं पाए। फिर अचानक उसी रास्ते से 5 बाइक एक साथ गुजरी तो ग्रामीणों को शक हुआ। फिर ग्रामीण घटनास्थल की तरफ गए तो वहां मोबाइल टॉर्च की लाइट में कुछ हलचल होता दिखाई दिया। फिर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी जिसके बाद तत्काल पुलिस पहुंची। पुलिस को वहां आधे दर्जन बाइक खड़ी दिखाई दी। पुलिस नदी में कूद पड़ी और टापू पर पहुंची।

पुलिस ने बताया कि जवानों ने बदमाशों का पीछा किया लेकिन नदी में पानी और अंधेरा होने की वजह से वे लोग भागने में सफल रहे। कुछ लड़के नंगे बदन ही भाग गए। पुलिस ने घटनास्थल से पिस्तौल भी बरामद की है। खोजबीन करने के बाद एक जगह पर महिला नग्न अवस्था में मिली। पुलिस का कहना है कि सभी बदमाश मानपुर इलाके के आसपास के हैं। महिला भी आस-पास के गांव की ही है। पुलिस का कहना है कि महिला का मेडिकल कराया जा रहा है। महिला के ठीक होते ही उसका बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।