76 वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आज बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गांधी मैदान में झंडा फहराने के बाद प्रदेशवासियों को संबोधित किया। उन्होंने सरकार द्वारा किए गए कार्यों का जिक्र किया वहीं भविष्य के लिए प्रदेश की तरक्की हेतु मिलकर काम करने का आह्वान किया। इस दौरान रोजगार के मुद्दे पर नीतीश कुमार ने तेजस्वी यादव से भी एक कदम आगे निकलते हुए बड़ी घोषणा कर दी।
20 लाख युवाओं को मिलेगी नौकरी और रोजगार।
अपने संबोधन के दौरान युवाओं को नौकरी देने की बात का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि हम लोग अब एकसाथ हैं। हम लोगों का कॉन्सेप्ट है कि कम से कम 10 लाख तो कर दें। नौकरी और रोजगार दोनों का इंतजाम इतना कराएंगे कि दस लाख क्या, हमलोगों का मन है कि इसे 20 लाख तक पहुंचाया जाए। चाहे ये नौकरी सरकारी हो या उससे बाहर रोजगार, दोनों का इंतजाम करवाएंगे। इसके लिए काम करेंगे।
तेजस्वी यादव ने कही ये बात।
अभिभावक आदरणीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी का 76वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पटना के गांधी मैदान से ऐतिहासिक ऐलान-10 लाख नौकरियों के बाद 10 लाख अतिरिक्त नौकरियां दूसरी अन्य व्यवस्थाओं से भी दी जाएगी। जज़्बा है बिहारी, जुनून है बिहार, उत्तम बिहार का सपना करना है साकार। उन्होंने कहा कि वहां के मन में जो ख्वाहिश है जो सपना है उन सपनों को साकार करने के लिए हम मिलकर काम करेंगे।