गौतम अडानी बने दुनिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति। 2013 में टॉप 100 से भी थे बाहर।

गुजरात के रहने वाले भारतीय उद्योगपति गौतम अडानी अब दुनिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। अभी पिछले हफ्ते ही वे दुनिया के तीसरे सबसे अमीर व्यक्ति बने थे। उनकी उड़ान लगातार जारी है। 2014 में केंद्र की मोदी सरकार आने के पहले गौतम अडानी की हालत पतली थी। पूरी दुनिया में टॉप 100 से भी बाहर थे। उसके बाद क्रोनी कैपिटल इन की बदौलत एवं सरकार से मिल रहे हैं फेवर की आज अडानी काफी आगे आ चुके हैं। उनकी इस तरक्की में बैक डोर से सरकार का काफी हाथ है।

इतनी हो गई अडाणी की संपत्ति।

अदानी समूह के चेयरमैन गौतम अडानी की कुल संपत्ति अब बढ़कर 155.5 अरब डॉलर यानि करीब 12. 37 लाख करोड़ रुपये हो गये हैं। फोर्ब्स रियल टाइम बिलियनेयर्स लिस्ट के अनुसार, अडानी की कुल संपत्ति 5.2 अरब डॉलर बढ़ गई है, जो 3.49 फीसदी की बढ़ोतरी है। वह फ्रांसीसी टाइकून बर्नार्ड अरनॉल्ट और अमेजन के संस्थापक जेफ बेजोस से काफी आगे निकल गये हैं। टेस्ला के संस्थापक एलन मस्क अमीरों की सूची में शीर्ष स्थान पर काबिज हैं।

2021 में सबसे अधिक पैसा अदानी ने कमाया।

हुरुन इंडिया रिच लिस्ट ने सितंबर 2021 में उल्लेख किया था, कि गौतम अडानी एकमात्र ऐसे भारतीय थे जिन्होंने बाजार मूल्य के हिसाब से एक नहीं, बल्कि पांच 1 लाख करोड़ रुपये की कंपनियां बनाईं। इसी लिस्ट के मुताबिक अडानी ने 2021 में हर सप्ताह लगभग 6000 करोड़ रुपये अपनी संपत्ति में जोड़कर पूरी दुनिया में सबसे अधिक 49 बिलियन डॉलर कमाए। वहीं अगर 2022 की बात की जाए तो अडानी ने 30 अगस्त तक अपनी संपत्ति में 60.9 अरब डॉलर जोड़ लिए थे।