दुनिया का सबसे बड़ा चीनी उत्पादक कभी ब्राजील हुआ करता था लेकिन भारत ने इस को पीछे छोड़ते हुए नंबर वन का ताज पहन लिया है। खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय ने इस बात की जानकारी सार्वजनिक की। मंत्रालय ने कहा कि भारत चीनी का दुनिया में सबसे बड़ा उत्पादक और कंज्यूमर बनकर उभरा है। पिछले महीने सितंबर मे खत्म हुए शुगर सीजन (अक्टूबर-सितंबर) 2021-22 में भारत ने ब्राज़ील को पीछे छोड़ दिया और दुनिया का सबसे बड़ा चीनी उत्पादक देश बन गया।
एक वर्ष में इतना हुआ उत्पादन।
खाद्य मंत्रालय द्वारा बताया गया कि वित्त वर्ष 2021-22 के दौरान देश में रिकॉर्ड 5000 लाख टन से ज्यादा गन्ने का उत्पादन हुआ। इसमें से करीब 3,574 लाख टन चीनी मिलों द्वारा गन्ने की पेराई कर करीब 394 लाख टन चीनी (सुक्रोज) का उत्पादन किया गया। इसमें से एथनॉल तैयार करने के लिए 35 लाख टन चीनी का इस्तेमाल किया गया और चीनी मिलों द्वारा 359 लाख टन चीनी का उत्पादन किया गया।
निर्यात से हुई जबरदस्त कमाई।
इस दौरान भारत ने सरकार से बिना किसी आर्थिक सहायता के लगभग 109.8 लाख टन का रिकॉर्ड एक्सपोर्ट भी हासिल किया। भारत का शुगर एक्सपोर्ट मार्केटिंग ईयर 2020-21 में 70 लाख टन, 2019-20 में 59 लाख टन और 2018-19 में 38 लाख टन रहा था। की। एक्सपोर्ट से देश को करीब 40,000 करोड़ रुपये फॉरेन करेंसी हासिल हुई। मिनिस्ट्री का अनुमान है, ”नए सीजन में चीनी को एथनॉल में बदलने की उम्मीद 35 लाख टन से बढ़कर 50 लाख टन हो जाएगी, जिससे चीनी मिलों को करीब 25,000 करोड़ रुपये का रेवेन्यू हासिल होगाा।
Recent Comments