जब जनता दरबार में महिला ने सीएम नीतीश के सामने जेडीयू विधायक पर लगाया अपने पति की हत्या का आरोप। देखिए फिर सीएम क्या बोले।

आज बिहार के मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार द्वारा आयोजित जनता दरबार में बाल्मीकि नगर से एक महिला पहुंची। वह अपने पति के हत्या के संबंध में न्याय के लिए गुहार लगाने पहुंची थी। महिला ने सीएम नीतीश नीतीश के ही विधायक धीरेंद्र प्रताप सिंह उर्फ रिंकू सिंह पर अपने पति की हत्या का आरोप लगाया।

इतना सुनकर मुख्यमंत्री थोड़े असमंजस में पड़ गए।
हालांकि उन्होंने महिला से ज्यादा बातचीत तो नहीं की लेकिन तुरंत उस केस को डीजीपी के पास भेेज दिया।

वाल्मीकि नगर की कुमुद वर्मा ने कहा कि “जेडीयू के विधायक रिंकू सिंह ने मेरे पति दयानंद वर्मा की हत्या करा दी। इस मामले में अब तक पुलिस रिंकू सिंह के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। मैं न्याय की आस लिए दर-दर भटक रही हूं। अब आप ही न्याय दिला दीजिए सर।” महिला के द्वारा गुहार लगाने के बाद उन्होंने कहा कि, आपके पति की हत्या हुई है हम डीजीपी को फाइल दे रहे हैं।

बता दें कि इसी वर्ष 14 फरवरी को कुमुद वर्मा के पति दया वर्मा की बगहा – बाल्मीकि नगर मुख्य पथ के सिरसिया चौक पर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
इसमें उनकी पत्नी ने दो अन्य व्यक्तियों समेत बाल्मीकि नगर के विधायक धीरेंद्र प्रताप सिंह उर्फ रिंकू सिंह पर आरोप लगाया है।