कहा जाता है कि डॉक्टर भगवान का दूसरा रूप होते हैं। कोरोना महामारी के दौरान भी इन डॉक्टर की जमकर तारीफ हुई थी। फिर एक डॉक्टर ने अपने काम के प्रति अपना लगन दिखाते हुए सोशल मीडिया यूजर्स का दिल जीत लिया। उनकी गाड़ी जाम में फंसी थी तो 45 मिनट दौड़ते- दौड़ते उन्होंने अस्पताल पहुंचकर मरीज का ऑपरेशन किया। देश के तमाम नेता भी नेता सहित कई नामचीन हस्तियां अब उनकी तारीफ कर रही हैं।
डॉक्टर नंद कुमार ने किया अनोखा काम।
बंगलुरु के रहने वाले डॉ गोविंद नंदकुमार, जो एक गैस्ट्रोएंटरोलॉजी सर्जन हैं उन्हें अपने एक मरीज का ऑपरेशन करना था। वे अस्पताल को निकले तो रास्ते में जलजमाव के कारण भयंकर ट्रैफिक जाम हो गया।
वहीं धूप निकलने से काफी गर्मी भी बढ़ गई थी। डॉ गोविंद नंदकुमार ने बताया कि मरीज की सर्जरी के लिए समय निर्धारित किया गया था, जिसमें देरी उसके जान को जोखिम में डाल सकती थी। इस बात की गंभीरता को समझते हुए उन्होंने ट्रैफिक में फंसने के बाद दौड़ने का फैसला किया।
उन्होंने बताया कि जहां से उन्होंने दौड़ लगाई वह अस्पताल वहां से तक तीन किलोमीटर की दूरी पर था। यानी की उन्हें कनिंघम रोड से सरजापुर के मणिपाल अस्पताल पहुंचना था। जलजमाव के कारण अस्पताल के रस्ते पर से आगे के कुछ किलोमीटर तक भारी ट्रैफिक लगा हुआ था।’ ऐसे में उन्होंने अपनी कार छोड़ 45 मिनट में अस्पताल दौड़कर पहुंचे।
सोशल मीडिया पर हो रही जमकर तारीफ।
सोशल मीडिया यूजर्स उनकी इस जन सेवा के लिए जमकर तारीफ कर रहे हैं। कांग्रेस के प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी इस वीडियो को जारी करते हुए डॉक्टर की तारीफ की वहीं कर्नाटक के सीएम बसवराज बोम्मई ने भी डॉक्टर के इस कदम की जमकर सराहना की। वाकई अगर हर किसी व्यक्ति में अपने काम के प्रति ऐसा जुनून हो तो समाज और देश में काफी बदलाव हो सकता है।