डबल डेकर फ्लाईओवर के कारण अशोक राजपथ में बदलेगा पटना मेट्रो का मार्ग। जानिए पूरी खबर।

पटना में एक तरफ पटना मेट्रो का काम चल रहा है वहीं पर अशोक राजपथ में ट्रैफिक जाम की समस्या को दूर करने के लिए डबल डेकर फ्लाईओवर भी बनना है। ऐसे में फ्लाईओवर के मार्ग में मेट्रो आ जाने से निर्माण में समस्या उत्पन्न होगी। इस वजह से अब इसे घनी आबादी वाले अशोक राजपथ से हटाकर संस्थानिक इलाके की ओर स्थानांतरित किया गया है। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी है।

पुराने मेट्रो रूट को बाधित कर रहा फ्लाईओवर।

बताया जा रहा है कि कि अशोक राजपथ पर कारगिल चौक से एनआइटी मोड़ तक बन रहा यह फ्लाइओवर मेट्रो लाइन खंड के इस पुराने रूट को पूरी तरह प्रभावित कर रहा है, जिसके कारण यह बदलाव किया गया है। सूत्रों की मानें तो मेट्रो के भूमिगत खंड के मार्ग में किये जा रहे बदलाव की यह मुख्य वजह है। शहर में पटना मेट्रो का निर्माण कार्य चल रह है।

बता दें कि दिल्ली मेट्रो रेल निगम इस पटना मेट्रो परियोजना का क्रियान्वयन कर रहा है। अशोक राजपथ पर इस इलाके में मेट्रो का निर्माण कार्य हो रहा है वहां गांधी मैदान से एनआइटी कैंपस के बीच पटना विश्वविद्यालय, पटना कॉलेज, पटना मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, पटना साइंस कॉलेज, व्हीलर सीनेट हाउस, सेंट जोसेफ कन्वेंट हाइस्कूल, बीएन कॉलेज, खुदा बख्श ओरिएंटल पब्लिक लाइब्रेरी जैसे कई संस्थान और पुराने बाजार आदि हैं।