दिवाली का त्यौहार सोमवार को पूरे देश में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। आम लोगों से लेकर सेलिब्रिटी तक ने इसे अपने- अपने अंदाज से मनाया। बॉलीवुड के कई सेलेब्स पिछले कुछ दिनों से अपने घर पर दिवाली की ग्रैंड पार्टी दे रहे हैं। इस बीच देसी क्वीन और अपने डांस के लिए मशहूर सपना चौधरी ने दिवाली कुछ अलग अंदाज में मनाया। वे दूर पहाड़ों पर सेना के जवानों के बीच जाकर मिली।
इंस्टाग्राम पर शेयर किया वीडियो।
सपना चौधरी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो पोस्ट किया है। इसके साथ उन्होंने लिखा है, ‘इंडियन आर्मी के साथ दीपावली।’ पूरे वीडियो में बैकग्राउंड में ‘ऐ वतन ऐ वतन…’ गाना सुनाई देता है। वीडियो में देखा जा सकता है कि सपना किसी बर्फीले इलाके में भारतीय सेना के सैनिकों के बीच पहुंचकर उन्हें सरप्राइज देती हैं। वह सैनिकों से बातचीत करती नजर आती हैं और उन्हें दीपावली की बधाई देती हैं।
सोशल मीडिया यूजर्स कर रहे हैं तारीफ।
बता दें कि सपना चौधरी के देश में लाखों प्रशंसक हैं।
जवान अपने बीच सपना चौधरी की उपस्थिति देखकर काफी खुश नजर आए। इसके अलावा सोशल मीडिया यूजर्स ने सपना चौधरी के इस कदम की खूब सराहना की। लोगों ने सपना चौधरी के तारीफ में और भारतीय सेना के जवानों की तारीफ में कई कॉमेंट्स किए।
Recent Comments