तारक मेहता का उल्टा चश्मा में हम सब ने देखा है कि किस तरह जेठालाल अपनी पड़ोसन बबीता जी पर डोरे डालते रहते हैं। लेकिन असल जिंदगी में बबीता जी जेठालाल के बेटे टप्पू को डेट कर रही हैं। शो में भी टप्पू बबीता जी को बबीता आंटी कहकर बुलाते हैं लेकिन असल जिंदगी में दोनों प्रेमी – प्रेमिका हैं। हाल ही में सेट पर मौजूद सूत्रों से ये बात पता चली है।
बता दें कि शो मे बबीता जी का किरदार निभाने वाली मुनमुन दत्ता शो में टप्पू का किरदार निभाने वाले राज अनादकत को डेट कर रही हैं। मुनमुन दत्ता की उम्र 33 साल है वहीं राज की उम्र 24 साल है। इस तरह दोनों। के बीच 9 साल का अंतर है। इनका अफेयर काफी वक़्त से चल रहा है। हालंकि सोशल मीडिया पर मुनमुन दत्ता के तस्वीरों पर राज के कॉमेंट्स देखकर यूजर्स को कुछ शक जरूर होता था।
अंग्रेजी के अखबार Etimes ने इस बारे में एक एक्सक्लूसिव रिपोर्ट प्रकाशित की है। इस बारे में विस्तृत जानकारी के लिए ईटाइम्स ने मुनमुन दत्ता राज अनादकत से संपर्क करने की भी कोशिश की ऊपर का स्थापित नहीं हो पाया।
Etimes ने सूत्रों के हवाले से बताया कि सेट पर भी सभी लोगों को इस बारे में पता है लेकिन कोई उनके रिश्ते को लेकर चिढ़ाता नहीं है। सब दोनों की बहुत रेस्पेक्ट करते हैं। दोनों के परिवार वालों को भी इस रिश्ते के बारे में पता है। ईटाइम्स की तरफ से 1 सितंबर को ही मुनमुन दत्ता और राज अनादकत को कॉल किया गया जिसे दोनों में से किसी ने आंसर नहीं किया। उसके बाद टेक्स्ट मैसेज किया उसका भी जवाब नहीं आया। अब उस घटना के करीब एक हफ्ते बाद ईटाइम्स ने इस स्टोरी को प्रकाशित किया है।