दूसरी पत्नी से तलाक मामले में आरा कोर्ट में पेश हुए भोजपुरी स्टार पवन सिंह। एक और एक्ट्रेस से करने जा रहे अगली शादी?

अपने निजी जीवन में हमेशा विवादों से घिरे रहने वाले भोजपुरी स्टार पवन सिंह आज पत्नी से तलाक मामले में आरा सिविल कोर्ट में पेश हुए। साथ में उनकी दूसरी पत्नी ज्योति सिंह भी कोर्ट पहुंची। बता दें कि तलाक के मामलों को लेकर ज्योति सिंह पहले भी कोर्ट पहुंची थी जिसमें कोर्ट ने सुनवाई की अगली तारीख आज 26 मई को मुकर्रर की थी।

दोनों ने जज के सामने रखी अपनी बात।

आज भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह और ज्योति सिंह दिन के करीब 11 बजे आरा सिविल कोर्ट परिसर स्थित फैमिली कोर्ट में अलग-अलग पहुंचे. कोर्ट में दोनों 20 मिनट तक रहे। इस दौरान बंद कमरे में जज ने दोनों की बात सुनी। 20 मिनट के बाद पवन सिंह और ज्योति वापस लौटे। पवन सिंह के वकील सुदामा सिंह ने कहा कि दूसरी पत्नी ज्योति सिंह से तलाक प्रकरण को लेकर मेरे मुवक्किल पवन सिंह ने न्यायाधीश के समक्ष अपनी बात रखी है।

दोनों के वकील ने कही ये बात।

फिलहाल केस रिकैंसिलेशन पीरियड में है। अगर दोनों जज की बात मान लेते हैं तो मामला रफा-दफा हो जाएगा। पवन सिंह के वकील सुदामा सिंह ने बताया कि अगर दोनों पक्षों का रिकैंसिलेशन फेल होता है तो फिर न्याय की प्रक्रिया के तहत इस केस में आगे बढ़ा जाएगा। पवन सिंह के वकील ने भरोसा दिलाया कि हो सकता है कि जज की मध्यस्थता से मामले में सुलह हो जाएगा, अन्यथा इस मामले में आगे की कार्यवाही की जाएगी।

वहीं दूसरी तरफ ज्योति सिंह के वकील विष्णुधर पांडेय ने कहा कि मेरी मुवक्किल ज्योति सिंह को न्याय मिलना तय है। वे उन्हें साढ़े तीन लाख का मेंटेनेंस दिला कर रहेंगे। ज्योति सिंह के वकील ने आरोप लगाया है कि पवन सिंह ने उन्हें प्रताड़ित कर घर से निकाल दिया है और दो बार गर्भपात कराया।

क्या एक और शादी करने जा रहे हैं पवन सिंह?

इधर अलग-अलग मीडिया रिपोर्ट में किया जा रहा है कि पवन सिंह भोजपुरी एक्ट्रेस स्मृति सिन्हा के साथ शादी कर सकते हैं। हाल ही में दोनों की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री काफी जबरदस्त लिखी है। इसके साथ चर्चाओं का बाजार गर्म है कि स्मृति सिन्हा की वजह से ही पवन सिंह का ज्योति सिंह से तलाक हुआ। अमर उजाला की रिपोर्ट के अनुसार पवन सिंह स्मृति सिन्हा से तीसरी शादी कर सकते हैं।