दीवाली के अगले दिन आज सूर्यग्रहण लग रहा है। यह सूर्य ग्रहण पूर्वोत्तर भारत को छोड़कर देश के कई हिस्सों में दिखाई देगा। 25 अक्टूबर, मंगलवार को वर्ष 2022 का लग रहे आखिरी सूर्यग्रहण को लेकर गांव से लेकर शहर तक हर जगह चर्चा है। यह सूर्य ग्रहण भारत के कई इलाकों में दिखेगा, ग्रहण का सूतक काल भी प्रभावी होगा।
शाम चार बजे के बाद लगेगा सूर्यग्रहण।
आज भारत में मंगलवार को सूर्य ग्रहण शाम 4 बजकर 29 मिनट से लेकर 5 बजकर 42 मिनट तक लगेगा। यह सूर्य ग्रहण भारत देश में कुछ जगहों पर नजर आएगा, देश में ग्रहण का सूतक काल भी प्रभावी होगा। इस खगोलीय घटना को लेकर ज्योतिषविदों की अपनी मान्यताएं हैं। हालांकि, आम तौर पर सूर्य ग्रहण या चंद्र ग्रहण को धार्मिक मान्यताओं के हिसाब से अशुभ माना जाता है।
26 अक्टूबर को होगा गोवर्धन पूजा।
सूर्य ग्रहण तब लगता है, जब सूरज और पृथ्वी के बीच में चंद्रमा आ जाता और वह सूर्य की रोशनी पृथ्वी पर आने से कुछ समय के लिए रोक देता है।
दिवाली के अगले दिन गोवर्धन पूजा की जाती है। लेकिन इस बार दिवाली के फौरन बाद ही आंशिक सूर्यग्रहण लगेगा। कई सालों बाद दिवाली के दूसरे दिन गोवर्धन पूजा न होकर एक दिन का अंतर है।