देश मना रहा 76 वां स्वतंत्रता दिवस। पीएम मोदी ने दिल्ली और नीतीश कुमार ने पटना में फहराया तिरंगा।

आज भारत की आजादी के 75 साल पूरे हो चुके हैं। 76 वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पूरे देश में तिरंगा झंडा शान से लहरा रहा है। देश की राजधानी दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तिरंगा झंडा फहराया। वहीं पटना के गांधी मैदान में आयोजित कार्यक्रम में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने झंडोत्तोलन करने के बाद प्रदेश वासियों को संबोधित किया।

पीएम मोदी ने कही ये बात।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आजादी के 75 साल पूरे होने के मौके पर आजादी के आंदोलन और स्वतंत्रता के बाद राष्ट्र निर्माण में योगदान देने के लिए राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, पंडित जवाहर लाल नेहरू, सरदार वल्लभभाई पटेल, वीर सावरकर और कई अन्य स्वतंत्रता सेनानियों एवं महापुरुषों को याद किया तथा उन्हें नमन किया।
प्रधानमंत्री ने देश के लोगों से महिलाओं का सम्मान करने का आह्वान किया।

सीएम नीतीश ने अन्ने मार्ग और गांधी मैदान में फहराया तिरंगा।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पहले अन्ने मार्ग स्थित अपने आवास पर तिरंगा फहराया। उसके बाद मुख्य कार्यक्रम गांधी मैदान में आयोजित किया गया था जहां पर झंडा फहराने के बाद मुख्यमंत्री ने सभा को संबोधित किया। उन्होंने प्रदेश में युवाओं को बड़ी संख्या में नौकरी और रोजगार देने की घोषणा की।