इसी महीने दिवाली और छठ दोनों त्यौहार हैं ऐसे में बड़ी संख्या में दिल्ली में रहने वाले बिहार के लोग वापस अपने घर त्यौहार मनाने लौट रहे हैं। दशहरा के त्यौहार से ही यह सिलसिला शुरू हो चुका है। ऐसे में ट्रेनों के अंदर यात्रियों की भारी भीड़ देखी जा रही है। इसे देखते हुए रेलवे कई स्पेशल ट्रेन चला रहा है। उसी में एक नई दिल्ली से गया के बीच सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन है जिसका विवरण इस प्रकार से है।
01678 नई दिल्ली- गया सुपरफास्ट स्पेशल।
यह गाड़ी नई दिल्ली से दिनांक 17/10/2022 से 11/11/2022 तक प्रत्येक सोमवार एवं शुक्रवार को चलेगी। नई दिल्ली से यह ट्रेन सुबह 8:10 पर खुलेगी और रात के 9:10 पर दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पहुंचेगी। वहां से सासाराम, डेहरी के रास्ते रात के 12:30 पर गया जंक्शन पहुंचेगी। इस ट्रेन में सामान्य श्रेणी के 2 और स्लीपर क्लास के 16 डिब्बे होंगे।
01677 गया- दिल्ली सुपरफास्ट स्पेशल।
यह ट्रेन गया से 18/10/2022 से 12/11/2022 तक प्रत्येक मंगलवार एवं शनिवार को चलेगी। गया से यह गाड़ी सुबह 7:10 पर खुलेगी और सुबह 10:40 पर दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पहुंचेगी। वहां से चलकर
रात के 11:35 पर नई दिल्ली पहुंचेगी। इसके अलावा यह ट्रेन डेहरी ऑन सोन, सासाराम, भभुआ रोड, प्रयागराज, कानपुर सेंट्रल और गाजियाबाद में रुकेगी।
Recent Comments