नगर निकाय चुनाव के लिए पंकज त्रिपाठी और मनोज वाजपेई बने ब्रांड एंबेसडर। मतदाताओं को करेंगे जागरूक।

बिहार में नगर निकाय चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। नगर पंचायत, नगर परिषद, और नगर निगम के लिए होने वाले चुनाव में मतदाताओं को जागरूक करने के लिए सिने जगत पर अपनी पहचान बना चुके दो बिहारी कलाकार पंकज त्रिपाठी और मनोज बाजपाई को चुना गया है। दोनों अभिनेताओं को राज्य निर्वाचन आयोग ने नगर निकाय चुनाव के लिए ब्रांड एम्बेडसर मनोनीत किया है। मनोज वाजपेयी व पंकज त्रिपाठी मतदाताओं को निकाय चुनाव के तहत स्थानीय सरकार के प्रतिनिधि चयनित करने के लिए जागरूक करते दिखेंगे।

मनोज वाजपेयी के मतदाता जागरूकता से जुड़े संदेशों का प्रसारण भी शुरू हो गया है। आयोग सूत्रों के अनुसार जल्द ही पंकज त्रिपाठी भी मतदान के लिए आम मतदाताओं को प्रेरित करते नजर आएंगे। राज्य में दो चरणों में 224 सीटों पर नगर निकाय चुनाव कराए जाने की घोषणा की जा चुकी है।

पहले चरण के 156 नगर निकायों के लिए मतदान 10 अक्टूबर को और दूसरे चरण के 68 नगर निकायों के चुनाव को लेकर 20 अक्टूबर को मतदान होना है। निकाय चुनाव कराए जाने को लेकर नामांकन पत्र दाखिल करने सहित अन्य प्रक्रियाएं शुरू की जा चुकी हैं।