नीतीश कुमार ने आठवीं बार ली बिहार के मुख्यमंत्री की शपथ। डिप्टी सीएम बने तेजस्वी यादव।

इन दिनों में ही पूरा राजनीतिक परिदृश्य बदलते हुए हैं नीतीश कुमार ने सबको चौंका दिया। भाजपा का साथ छोड़कर आज वे आरजेडी के साथ मिलकर मुख्यमंत्री बने। नीतीश कुमार ने आज आठवीं बार मंत्री के तौर पर पद और गोपनीयता की शपथ ली। इसके बाद लालू यादव के छोटे बेटे तेजस्वी यादव ने डिप्टी सीएम के तौर पर पद और गोपनीयता की शपथ ली। राजभवन में राज्यपाल फागू चौहान ने दोनों नेताओं को शपथ दिलाई।

मंत्री परिषद के गठन पर चल रहा विचार।

नीतीश कुमार को आरजेडी के अलावा कांग्रेस, वाम दल, हम का समर्थन मिला है। नीतीश कुमार ने बुधवार दोपहर दो बजे राजभवन में 8वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। इस समारोह में तेजस्वी यादव ने भी डिप्टी सीएम पद की शपथ की। इसके बाद मंत्रिपरिषद का गठन किया जाएगा। इसपर चर्चा जारी है। नीतीश कुमार गृह मंत्रालय अपने पास ही रख सकते हैं। नए मंत्रिपरिषद में सामाजिक समीकरणों का ख्याल रखा जाएगा। तेजस्वी यादव आरजेडी कोटे से मंत्री बनने वाले नेताओं के नाम फाइनल कर रहे हैं।

शपथ ग्रहण में लालू परिवार रहा मौजूद।

शपथ ग्रहण समारोह में राबड़ी देवी के बगल में उनके बड़े बेटे तेजप्रताप थे वहीं दूसरी तरफ उनकी छोटी बहू
राजश्री यादव भी थी। मीडिया से बात करते हुए राज श्री यादव ने बिहार की जनता का आभार जताया। वहीं
राबड़ी देवी ने बहू को भाग्यलक्ष्मी बताया जिनके घर में आने के बाद परिवार में खुशियां आई है। शपथ लेने के बाद तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार के पैर छूकर आशीर्वाद लिया।