पटना में आवागमन को सुचारू बनाने के लिए बिहार सरकार लगातार प्रयास कर रही है। इसके लिए पिछले एक दशक में कई सारे फ्लाईओवर बनाए गए हैं। हाल ही में अशोक राजपथ पर डबल डेकर फ्लाईओवर का भी मुख्यमंत्री ने शिलान्यास किया है। अब सरकार की तरफ से बताया गया है कि करबिगहिया फ्लाईओवर 2022 के अंत तक जनता को सौंप दिया जाएगा।
इस फ्लाईओवर के बन जाने के बाद पूर्वी, पश्चिमी और दक्षिणी पटना का संपर्क आपस में जुड़ जाएगा। फ्लाईओवर का निर्माण कार्य शुरू हो चुका है। वीरचंद पटेल पथ, विधानसभा, बुध मार्ग और स्टेशन रोड के पास फ्लाईओवर पर चढ़कर लोग सीधे जीपीओ गोलंबर के ऊपर से करबिगहिया होते हुए सीधे कंकड़बाग मेन रोड के पास पर उतर सकेंगे।
जानकारी के अनुसार मीठापुर से भी आने – जाने वालों को अब बिना रुकावट ऊपर से आने-जाने की सुविधा मिलेगी। बिहार राज्य पुल निर्माण निगम की तरफ से इसे विस्तार की मंजूरी मिल गई है। बिहार सरकार के जनसंपर्क विभाग ने बताया कि 2022 के अंत तक राजधानी वासियों को करबिगहिया फ्लाईओवर की सौगात मिल जाएगी।