बिहार सरकार ने प्रदेश के कई मुख्य शहरों को जाम से राहत दिलाने के लिए सड़कों के चौड़ीकरण का फैसला लिया है। वहीं जिन जगहों पर चौड़ीकरण के लिए जमीन उपलब्ध नहीं है वहां पर फ्लाईओवर बनाने की योजना है। इसी कड़ी में भागलपुर शहर में भीड़ भोलानाथ फ्लाईओवर का निर्माण होना है। लंबे अरसे बाद इसके निर्माण का रास्ता साफ हुआ है।
इसके लिए टेक्निकल बिड 25 अक्टूबर काे खुलेगा। इसके बाद करीब महीने भर के अंदर फिनांशियल बिड की भी प्रक्रिया पूरी हाे जाएगी। इसमें 97.20 कराेड़ की लागत से 1.23 किलाेमीटर लंबा फ्लाईओवर का निर्माण हाेगा।
दो साल में पूरा होगा निर्माण, लोगों को जाम से मिलेगी राहत।
बताया जा रहा है कि चयनित एजेंसी काे दाे साल के अंदर इसका निर्माण पूरा करना है। पुल निर्माण निगम के सीनियर प्राेजेक्ट इंजीनियर श्रीकांत शर्मा ने बताया कि टेक्निकल बिड के बाद फिनांशियल बिड की प्रक्रिया शुरू हाेगी। फिनांशियल बिड की प्रक्रिया पूरी हाेने के बाद निर्माण शुरू हाेगा। इसके बनने से शहर के दक्षिणी क्षेत्र के लोगों को पुल के नीचे होने वाले जलजमाव से राहत मिलेगी।
Recent Comments