राजधानी पटना के राजेंद्र नगर में एपीजे अब्दुल कलाम साइंस सिटी का निर्माण हो रहा। 21 एकड़ में बन रहे इस साइंस सिटी में 5 गैलरी का निर्माण होगा जिसमें अलग-अलग तरह के इंटरएक्टिव प्रदर्शनी लगाई जाएगी। साइंस एंड टेक्नोलॉजी विभाग के इग्जिबिट एक्सपर्ट कमेटी ने डिज़ाइन को फाइनल कर दिया है। जल्द ही निर्माण के लिए टेंडर जारी किया जाएगा। इसके बाद भवन निर्माण विभाग की ओर से निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।
321 करोड़ की लागत से हो रहा निर्माण।
बता दें कि पटना के साइंस सिटी भवन का निर्माण करीब से सात से आठ एकड़ जमीन पर किया जायेगा। बाकी की शेष जमीन पर ग्रीन एरिया डेवलप किया जायेगा। 321 करोड़ की लागत से तैयार की जा रही डबल स्टोरी साइंस सिटी के पहले तल पर गैलरी का निर्माण किया जायेगा। वहीं दूसरे तल पर हॉस्टल का निर्माण किया जायेगा।
एग्जिबिट एक्सपर्ट कमेटी की ओर से तैयार की गयी पांच अलग-अलग गैलरी का नामकरण किया गया है। इसमें बीए साइंटिस्ट, स्पेस एंड एस्ट्रोनॉमी, सस्टेनेबल प्लेनेट, बॉडी एंड माइंड और बेसिक साइंस गैलरी का नाम दिया गया है। प्रत्येक गैलरी की अपनी खास विशेषता होगी जिसके जरिये विज्ञान के विभिन्न पहलुओं को रोचक और इन्फॉर्मेटिव अंदाज में पेश किया जायेगा।
1.) बीए साइंटिस्ट गैलरी- वैज्ञानिकों के बारे में स्कूली बच्चों को जानकारी।
2.) स्पेस एस्ट्रोनॉमी गैलरी : इस गैलरी में इंडियन स्पेस प्रोग्राम से जुड़ी जानकारी साझा की जायेगी।
3.) सस्टेनेबल प्लेनेट गैलरी: इस गैलरी में कार्बन फुटप्रिंट और पर्यावरण की जानकारी दी जाएगी।
4.) बॉडी एंड माइंड गैलरी : इस गैलरी में मानव शरीर के विभिन्न अंगों की उपयोगिता को समझाने के लिए विभिन्न प्रदर्श लगाये जायेंगे।
5.) बेसिक साइंस गैलरी : स्कूली बच्चों को विज्ञान के विभिन्न सिद्धांतों को समझाया जाएगा।