पटना- गया-डोभी रोड होगा सिक्स लेन। कई जगहों पर बाईपास का भी होगा निर्माण।

बिहार में पथ निर्माण विभाग उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के हाथ में आने के बाद सड़कों के निर्माण कार्य निर्माण कार्य में फिर से तेजी आने लगी है। राजधानी पटना को गया से जोड़ने वाले पटना गया डोभी रोड को अब सिक्स लेन जितनी चौड़ी बनाने की योजना है।फिलहाल यह सड़क फोरलेन बन रही थी। अब मुख्य सड़क के दोनों तरफ कुल सात मीटर चौड़ाई में सर्विस लेन बनायी जा रही है। इसकी शुरुआत फिलहाल करीब 15 किमी लंबाई में गया जिले के दोमुहान से डोभी तक की गयी है।

100 करोड़ अतिरिक्त राशि का हुआ प्रबंध।

इस परियोजना के लिए फिलहाल एक सौ करोड़ रुपये अतिरिक्त बजट की व्यवस्था की गयी है। बाद में इस सर्विस लेन को बढ़ा कर जहानाबाद तक पटना और जहानाबाद जिले की सीमा तक लाया जायेगा। हालांकि, पटना जिले में अतिरिक्त जमीन नहीं होने और जमीन अधिग्रहण की समस्या से बचने के लिए जहानाबाद से पटना तक इस सर्विस लेन का निर्माण नहीं हाे सकेगा।

कई जगहों पर बाईपास का भी होगा निर्माण।

पटना-गया-डोभी फोरलेन मुख्य सड़क करीब 127 किमी लंबाई में करीब 1610.47 करोड़ रुपये की लागत से बन रहा है। इसके निर्माण की समय- सीमा दिसंबर 2022 है, लेकिन इसे मई 2023 तक पूरा होने की संभावना है। इस सड़क का निर्माण कार्य नवंबर-दिसंबर 2020 से फिर से शुरू किया गया। इस सड़क से जुड़े बाइपास का निर्माण फिलहाल प्राथमिकता के आधार हो रहा है। इसके तहत गया, बेलागंज, जहानाबाद, मसौढ़ी और मखदूमपुर में बाइपास का निर्माण शामिल है।