पटना: जिले में इंसानियत शर्मसार। 12 साल की नाबालिग बेटी के साथ पिता और दादा ने किया घिनौना काम।

जिले में हुई एक घटना ने इंसानियत को शर्मसार कर दिया है। एक कलयुगी बाप ने अपनी नाबालिग बेटी को अपनी हवस का शिकार बना लिया। आज बेटियां अपने ही घर में सुरक्षित ना रहीं। प्रदेश के एक हिंदी अखबार के अनुसार यह घटना पटना जिले के घोसवारी थाना क्षेत्र के गांव की है। थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव में पिता और दादा द्वारा किशोरी के साथ दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। जानकारी के अनुसार, आरोपित शख्‍स ने दो शादियां की थी। उसके घर में पत्नी के साथ 12 वर्षीय सौतेली पुत्री भी साथ ही रहती थी। बुधवार की रात पिता और रिश्ते में दादा लगने वाले पड़ोस के शख्‍स ने मासूम बच्‍ची को अपनी हवस का शिकार बना डाला।

दरिंदों कई वह वहशीपना किशोरी की हालत काफी बिगड़ गई थी। जानकारी के अनुसार लड़की के पिता ने पहले अपने चाचा के साथ मिलकर के शराब पी उसके बाद कमरे में सो रही किशोरी को जगा कर उसके साथ गंदा काम किया। घटना के बाद लड़की घर में सो रही थी जब उसने शोर मचाया तो दोनों ने मिलकर उस महिला की पिटाई कर दी और मुंह बंद करके रखा।

घटना के बाद लड़की की हालत बिगड़ गई तो उसने गांव के ही चिकित्सकों से उसका इलाज कराया। फिर उसके बाद महिला थाने पहुंचकर प्राथमिकी दर्ज करवाई। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। आज किशोरी को मेडिकल जांच के लिए भेजा जाएगा उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।