पटना से झारखंड सीमा तक का सफर होगा। फोरलेन बनेगी यह सड़क। टेंडर की चल रही प्रक्रिया।

राजधानी पटना को अरवल, दाउदनगर औरंगाबाद होते हुए झारखंड से जोड़ने वाली एनएच- 139 पर आए दिन जाम की समस्या देखनी पड़ती है। इसके अलावा फोरलेन ना होने की वजह से ही सड़क पर बड़ी संख्या में दुर्घटनाएं होती है। ऐसे में केंद्र सरकार ने इसे फोरलेन कराने का फैसला लिया है। इसके लिए निविदा भी निकाल दी गई है। 24 अगस्त तक निविदा डाले जाएंगे। चयनित एजेंसी से करार के बाद काम शुरू हो जाएगा।

फिलहाल 55 करोड़ हुए आवंटित।

जानकारी के अनुसार जगह जगह पर सड़क की चौड़ाई थी बढ़ाई जाएगी। सड़क की चौड़ाई बढ़ाने के क्रम में रोड किनारे के निर्माण को भी हटाया जाएगा और प्रभावित लोगों को मुआवजा मिलेगा। फोर लेन बनाने के लिए 55 करोड़ रुपये आवंटित कर दिया गया है। सड़क सीधे पटना से झारखंड के हरिहरगंज तक जुड़ेगी। इसकी कुल लंबाई 104 किलोमीटर है।

3 जिले के लाखों लोगों को होगी सुविधा।

निविदा प्रक्रिया पूरी होने के बाद चयनित एजेंसी को एक निश्चित समय सीमा के अंदर कार्य करना है। इस सड़क का निर्माण हो जाने से तीन जिले पटना अरवल औरंगाबाद के लाखों लोगों को सुविधा होगी। यह सड़क नौबतपुर, महाबलीपुर, प्रसाद इंग्लिश, अरवल, बैदराबाद, मेहंदीया, दाउदनगर, ओबरा सहित कई शहरों से होते हुए झारखंड के हरिहरगंज तक जाएगी।