अगर आपका भी बैंकिंग संबंधी कोई काम है तो उसे जल्द निपटा लें अथवा छुट्टियों के हिसाब से प्लानिंग कर लें। क्योंकि आपको अगस्त में कई दिनों तक बैंक बंद मिलेंगे। दरअसल त्योहारी सीजन शुरू हो चुका है ऐसे में अगस्त महीने में कई दिनों तक बैंक बंद रहेंगे। स्वतंत्रता दिवस पर तो लगातार तीन दिन बैंक बंद रहेंगे। वैसे तो पूरे अगस्त महीने में 18 दिन बैंक बंद रहेंगे लेकिन कुछ छुट्टियां सिर्फ कुछ राज्यों तक ही सीमित रहेंगी। बिहार में अगले महीने 10 दिन बैंक बंद रहेंगे।
जारी रहेंगे ऑनलाइन बैंकिंग सेवाएं।
बता दें कि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की तरफ से बैंक की छुट्टियों की लिस्ट जारी कर दी जाती है। इसमें हर राज्य की छुट्टियां शामिल होती हैं। बता दें आरबीआई ग्राहकों और कर्मचारियों की सुविधाओं के लिए यह लिस्ट जारी करता है। हालांकि छुट्टियों के दिन भी ऑनलाइन बैंकिंग सेवाएं जारी रहेंगी।
बिहार में छुट्टियों की पूरी लिस्ट।
7 अगस्त 2022 – पहला रविवार
9 अगस्त 2022 – मुहर्रम
11 अगस्त 2022 – रक्षाबंधन
13 अगस्त 2022 – दूसरे शनिवार की वजह से छुट्टी रहेगी
14 अगस्त 2022 – रविवार की वजह से बंद रहेंगे बैंक
15 अगस्त 2022 – स्वतंत्रता दिवस
19 अगस्त 2022 – जन्माष्टमी
21 अगस्त 2022 – रविवार (साप्ताहिक अवकाश रहेगा)
27 अगस्त 2022 – चौथा शनिवार (साप्ताहिक अवकाश रहेगा)
28 अगस्त 2022 – रविवार (साप्ताहिक अवकाश रहेगा)