बगहा में गंडक नदी में डूबी नाव। 30 लोग थे सवार। 5 तैर कर बाहर निकले, बाकी लापता।

उत्तर बिहार में लगातार हो रही बारिश से तमाम नदियां उफान पर है। गंडक नदी का भी जलस्तर बढ़ा हुआ है। इसी बीच आज सुबह बगहा के दीन दयाल नगर पर स्थित दियारा क्षेत्र जाने के क्रम में एक नाव गंडक नदी के तेज बहाव में बह गई। बताया जाता है कि इस पर करीब 30 लोग सवार थे। घटना आज सुबह गुरुवार 8:30 बजे की है। नाव जैसे ही नदी के बीच में पहुंची

इस दौरान भंवर में फंसने से नाव पलट गई। करीब 5 लोग तैर कर बाहर निकल गए हैं। अन्य लोगों के लिए रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है।

स्थानीय निवासियों ने बताया कि नाव नदी के बीच में भंवर में फंसने की वजह से डूब गई। घाट पर मौजूद अन्य नाव चालकों ने लोगों की तलाश शुरू कर दी है। सूचना पर प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंची।
लगातार हो रही बारिश और नदी की तेज धारा की वजह से रेस्क्यू ऑपरेशन में काफी परेशानी हो रही है।

स्थानीय गोताखोरों की मदद से लोगों की तलाश की जा रहे है। घटनास्थल पर एनडीआरएफ टीम के पहुंचने की भी सूचना है।