कौन बनेगा करोड़पति का जब भी जिक्र आता है तो बिहार के सुशील कुमार की याद आती है जिन्होंने 5 किलो रुपए जीते थे। हालांकि उसके बाद बिहार के कई प्रतिभागियों ने केबीसी में इनाम जीते लेकिन उतना तक कोई नहीं पहुंच पाया। वहीं बिहार की बेटी और आरा की बहू रजनी मिश्रा ने कौन बनेगा करोड़पति में 50 लाख रुपए जीते हैं। अपने तमाम सपनों को संजोए KBC की हॉट सीट तक पहुंचने वाली रजनी मिश्रा ने दो लाइफ लाइन यूज करने के बाद यह रकम जीती। 75 लाख वाले सवाल पर उन्होंने गेम छोड़ दिया।
इस सवाल पर अटकी रजनी।
75 लाख के सवाल पर वे अटक गईं और अंतत उन्होंने गेम छोड़ दिया। उक्त सवाल था- किस शहर की प्रयोगशाला में बंदरों में मंकिपॉक्स का पहला मामला आया था? इसमें चार विकल्प थे- जोहान्सबर्ग, कुआलालुम्पुर, टोकियो व कोपेनहेगेन। इसका उत्तर कोपेनहेगेन होगा। गेम छोड़ने के बाद रजनी ने इसका उत्तर जोहान्सबर्ग बताया। यदि वे गेम नहीं छोड़ती तो उत्तर गलत होता।
इंजीनियर पति ने दिया हमेशा साथ।
रजनी ने इस सफलता का सारा श्रेय अपने पति और ससुराल वालों को दिया है। उन्होंने कहा कि पति गोपाल तिवारी अगर न होते तो वे कुछ नहीं कर पाती। गोपाल एक दीवार की तरह हर वक्त खड़े रहे और दो बच्चों को मेरी अनुपस्थिति में संभालते रहे।बता दें कि गोपाल RITES में एक सीनियर इंजीनियर हैं। वर्तमान में वे दुर्गापुर में रहते हैं। लेकिन मूल रूप आरा के पकड़ी के रहने वाले हैं।