बिहार के अधिकांश जिलों में 3 से 5 अक्टूबर के बीच होगी बारिश। दुर्गा पूजा के दौरान बिगड़ा रहेगा मौसम का मिजाज।

प्रदेश में 2 वर्षों के अंतराल के बाद दुर्गा पूजा काफी धूमधाम से मनाया जा रहा है। लेकिन इस बार भी नवमी और दशमी को बारिश दुर्गा पूजा में खलल डालेगा जिसके कारण लोग त्यौहार को ठीक ढंग से एंजॉय नहीं कर पाएंगे। 3 से 5 अक्टूबर तक बिहार के अधिकांश जिलों में अच्छी बारिश का अनुमान जताया गया। इस दौरान तेज हवाएं चलेंगी और अधिकतम तापमान 30 डिग्री के नीचे आ जाएगा।

6 अक्टूबर से विदा होने लगेगा मानसून।

मौसम विभाग के अनुसार राज्य में अगले 24 से 48 घंटों तक बारिश और आसमान में बादल छाए रहने की संभावना जताई जा रही है। बता दें कि सामान्य तौर पर बिहार में 5 अक्टूबर से मानसून की विदाई होने लगती है। वहीं मौसम विभाग के द्वारा जारी किए गए जानकारी के मुताबिक इस बार मानसून 6 अक्टूबर को अपनी वापसी की राह पर होगा।

दुर्गा पूजा के दौरान 3 से 5 अक्टूबर के बीच सभी जिलों में हल्की बारिश की भी संभावना जताई जा रही है। साथ में कहीं-कहीं वज्रपात की आशंका भी है। साथ ही मौसम विभाग का मानना है कि दीपावली और छठ पर्व के बीच राज्य में हल्की ठंड शुरू हो जाएगी।