बिहार में दिन प्रतिदिन गाड़ियों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है। हालांकि हाल के वर्षों में बिहार के रोड नेटवर्क में काफी सुधार हुआ है लेकिन अभी भी कई इलाकों में संकरी सड़क हैं जहां पर गाड़ियों के बढ़ते दबाव की वजह से जाम और दुर्घटनाओं की समस्या बढ़ गई है। ऐसे में राज्य सरकार ने कई सड़कों के चौड़ीकरण की योजना बनाई है। इन सड़कों के चौड़ीकरण के बाद आने वाले दिनों में पर आवागमन का सुगम हो जाएगा
इन 7 परियोजनाओं का चल रहा चौड़ीकरण।
बता दें कि वर्तमान में बिहार में 5086.88 करोड़ रुपए की लागत से 7 सड़क परियोजनाओं के चौड़ीकरण का काम चल रहा है।
1.) आरा – मोहनिया सड़क के पहले पैकेज में 54.75 किलोमीटर लंबाई में 4 लेन चौड़ीकरण किया जा रहा है। इसकी अनुमानित लागत 982.81 करोड़ रुपए है।
2.) आरा- मोहनिया सड़क के पैकेज 2 के तहत 60.8 किलोमीटर की लंबाई में 4 लेन चौड़ीकरण किया जा रहा है। इसकी अनुमानित लागत 984.63 करोड़ रुपए
है।
3.) कन्हौली- रामनगर सड़क का 39.16 किलोमीटर लंबाई में 6 लेन चौड़ीकरण किया जा रहा है। इसकी
अनुमानित लागत 939.43 करोड़ रुपए हैं।
4.) किशनगंज में 3.18 किलोमीटर फ्लाईओवर का
निर्माण 166.3 करोड़ रुपए की लागत से किया जा रहा है।
5.) गलगलिया- बहादुरगंज सड़क का 49 किलोमीटर लंबाई में फोरलेन चौड़ीकरण किया जा रहा है। इसकी अनुमानित लागत 842.09 करोड़ रुपए है।
6.) बहादुरगंज -अररिया सड़क का 44.99 किलोमीटर में फोरलेन चौड़ीकरण किया जा रहा है। इसकी अनुमानित लागत 859.62 करोड़ रुपए है।
7.) फारबिसगंज जोगबनी सड़क का 9.26 किलोमीटर में 4 लेन चौड़ीकरण किया जा रहा है। इसकी अनुमानित लागत 312 करोड़ रुपए है।