बिहार के इस जिले में बनेगा 1.2 किलोमीटर लंबा फ्लाईओवर। टेंडर हो गया जारी।

राज्य के बड़े शहरों में ट्रैफिक व्यवस्था को सुगम करने के लिए अलग – अलग उपाय किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में कई शहरों में फ्लाईओवर का निर्माण होना है। भागलपुर जिले के अति व्यस्त इलाके में भाेलानाथ फ्लाईओवर के निर्माण की दिशा में पहल तेज हाे गई है। इसके लिए मंगलवार को टेंडर जारी कर दिया गया। 25 अक्टूबर काे टेक्निकल बिड खुलेगा। इसके बाद फिनांशियल बिड की प्रक्रिया शुरू हाेगी।

तीन साल में पूरा होगा निर्माण।

इस साल के अंत तक निर्माण एजेंसी का चयन कर लिया जाएगा और नए साल से निर्माण शुरू हाेने की संभावना है। दाे साल के अंदर इसका निर्माण पूरा हाेगा। यानी, शहर के लाेगाें काे 2025 में फ्लाईओवर मिल सकेगा। 97.20 कराेड़ की लागत से इसका निर्माण हाेगा। तीन माह पहले 59.89 कराेड़ की लागत से इसका निर्माण हाेना था। पहले भी इसका टेंडर निकाला गया था लेकिन पुल की लंबाई बढ़ने के बाद फिर से टेंडर निकाला गया है।

बढ़ेगी फ्लाईओवर की लंबाई और चौड़ाई।

बता दें कि पहले यह फ्लाईओवर 787.28 मीटर लंबा बनना था। लेकिन अब 1232 मीटर फ्लाईओवर की लंबाई हाेगी। यानी, करीब 445 मीटर लंबाई बढ़ेगी। अब फ्लाईओवर मिरजानहाट शीतला स्थान से 150 मीटर पहले से लेकर भीखनपुर के त्रिमूर्ति चाैक तक इसका निर्माण हाेगा। जबकि पहले नेत्रहीन स्कूल तक ही बनाने की याेजना थी।

फ्लाईओवर की न केवल लंबाई बढ़ेगी, बल्कि इसकी चाैड़ाई 7.5 मीटर हाेगी। इसके साथ ही फ्लाईओवर के नीचे सर्विस राेड बनेगा। दाेनाें तरफ 3.75-3.75 मीटर का सर्विस राेड बनेगा। साथ ही दाेनाें तरफ एक-एक मीटर का फुटपाथ भी बनेगा, ताकि आसपास के माेहल्ले के लाेगाें काे आवागमन में किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा। इसकी कुल चाैड़ाई करीब 17 मीटर हाेगी।