बिहार के उद्योग विभाग के तीन निगमों के 848 कर्मचारियों की मांगे सरकार ने पूरी कर दी। इनका बकाया वेतन पिछले 25 सालों से नहीं मिला था।
गुरुवार 9 सितंबर को बिहार के उद्योग मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन ने कर्मचारियों को चेक सौंपकर उनके बकाया वेतन का भुगतान किया। कुल 106.90 करो रुपए के बकाए में से पहली किस्त के रूप में 29.85 करोड रुपए जारी किया गया।
इसमें बिहार राज्य हस्तकरघा, हस्तशिल्प निगम के 370 कर्मचारियों को 14 करोड़ की राशि प्रथम किस्त के रुप में दी गई है तो बिहार राज्य औषधि, रसायन विकास निगम के 324 कर्मचारियों को 11.6 करोड़ रुपए की राशि वहीं बिहार राज्य वस्त्र निगम के 54 कर्मचारियों को 4.25 करोड़ का भुगतान किया गया।
राशि जारी करते हुए उद्योग मंत्री शाहनवाज हुसैन ने बताया कि, तीनों निगमों के कर्मचारियों के बाकी बचे वेतन और पीएफ के भुगतान के लिए भी 77.05 करोड़ रुपयों का आवंटन हो गया है, इसका वितरण जल्द किया जाएगा। हम बिहार में उद्योगों के विकास और पूंजी निवेश को बढ़ावा देने के साथ विभाग के कर्मियों की भी चिंता कर रहे हैं।