बिहार की औद्योगिक विकास के लिए हाल के वर्षों में लगातार प्रयास हो रहे हैं। खास करके इथेनॉल क्षेत्र में लगातार निवेश के प्रस्ताव मिल रहे हैं। 42 वीं निवेश प्रोत्साहन पर्षद की बैठक में खाद्य प्रसंस्करण के क्षेत्र में 411.41 करोड़ के निवेश प्रस्ताव आये हैं। इसमें 372 करोड़ के इथेनॉल प्लांट का निवेश शामिल है। उद्योग विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक हाल ही में हुई बैठक में कुल 499 करोड़ के 51 निवेश प्रस्तावों को फर्स्ट क्लियरेंस दिया गया है।
रोहतास जिले में लगेगा इथेनॉल प्लांट।
जानकारी के अनुसार रोहतास जिले के चेनारी में 300 केएलपीडी का अनाज आधारित इथेनॉल प्लांट लगेगा।
इसके अलावा मैदा,सूजी, फिश फीड,शूगर कन्फैक्शनरी ,वेयर हाउस, शीतगृह, कुकीज एंड ब्रेड में भी निवेश किया जाना है। खाद्य प्रसंस्करण की यूनिटें पटना,भागलपुर,रोहतास, अररिया व सीतामढ़ी केंद्रित हैं। इसके अलावा इनमें 33.41 करोड़ के प्रस्ताव राइस मिल के हैं। राइस मिल गया,नालंदा, मुंगेर व पश्चिमी चंपारण में प्रस्तावित हैं।
मुंबई की टेक्सटाइल कंपनी करेगी निवेश।
बताया जा रहा है कि मुंबई की बड़ी बैग और टेक्सटाइल्स कंपनियां बिहार में निवेश करेगी। देश-विदेश का कोई भी निवेशक बिहार के किसी भी गांव में जमीन का मानचित्र मुंबई में ही ले सकेंगे। इसके लिए बिहार के बांद्रा कुर्ला कॉम्पलेक्स स्थित निवेश आयुक्त कार्यालय में प्लॉटर मशीन स्थापित की गयी है। इसने काम भी चालू कर दिया है। निवेशक प्रदेश में मौजूदा लैंड बैंक की स्थिति भी जान सकेंगे।